Table of Contents
.Railway RRB Group D क्या है?
RRB group D रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती भारतीय रेलवे में (Level 1) पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए होने वाली सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। तथा इस भर्ती के माध्यम से देशभर के लाखों उम्मीदवार ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, पॉइंट्समैन, पोर्टर, हॉस्पिटल अटेंडेंट, गैंगमैन और विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर नौकरी पा सकते हैं।
और यह सरकारी नौकरी उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो स्थिर करियर, बेहतर सैलरी, पेंशन और रेलवे की सुविधाओं के साथ लंबी अवधि की सुरक्षा चाहते हैं।
सबसे खास बात यह है कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी) ग्रुप डी के लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 10वीं पास निर्धारित की गई है, जिससे अधिकतम उम्मीदवार इस भर्ती के पात्र बन जाते हैं। और भारत की सबसे बड़ी सरकारी संस्थाओं में से एक रेलवे में नौकरी पाने का यह सबसे सरल और लोकप्रिय मार्ग माना जाता है।
हर साल हजारों वैकेंसी निकलती हैं, और चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है अगर उम्मीदवार सही रणनीति के साथ तैयारी करें, तो ग्रुप-डी भर्ती उनके लिए एक शानदार करियर की शुरुआत साबित हो सकती है। हर एक सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक विद्यार्थी को रेलवे की इस परीक्षा में बैठा हुआ अवश्य देखा होगा ।यह नौकरी रेलवे के सुचारू संचालन और सुरक्षा के लिए रीढ़ की हड्डी के समान है।
.Railway RRB Group D के लिए आवेदन कैसे करे ?

RRB group D के आवेदन करने के लिएआधिकारिक उनकी सरकारी वेबसाइट w.rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आइए जानते हैं आवेदन कैसे करें? निम्न चरण के जरिए इसे हम पूरा कर सकेंगे सबसे पहले RRB की वेबसाइट पर जाएं।
.REGISTRATION” पर क्लिक करें, अपना आरआरबी रीजन चुनें और मांगी गई बुनियादी जानकारी भरें।
.रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर आए क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
.शैक्षिक योग्यता, आधार विवरण, और व्यक्तिगत जानकारी 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार भरें।
.अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (स्कैन की गई प्रतियां) अपलोड करे
.अपनी श्रेणी (General/OBC/SC/ST) के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
.फॉर्म को सबमिट करें और आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।
.यदि कोई गलती होती है, तो ‘Modify Application’ के माध्यम से ₹250 का शुल्क देकर सुधार कर सकते हैं।
.RRB group D के लिए आवश्यक दस्तावेज?
RRB group D के लिए निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होती है जैसे .10वीं पास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
.ITI या SCVT/NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)।
.आधार कार्ड (फोटोकॉपी) या अन्य सरकारी आईडी।
.जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल), आय प्रमाण पत्र (फीस में छूट के लिए)।
.पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
RRB ग्रुप D के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स 2026: RRB ग्रुप D अप्लाई ऑनलाइन 2026, लगभग 22,000 लेवल-1 पोस्ट के लिए 31 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है।
और एप्लीकेशन 2 मार्च 2026 तक खुले रहेंगे। कैंडिडेट्स को rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी, उम्र सीमा और मेडिकल स्टैंडर्ड्स वेरिफाई करने होंगे, और सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे।
इस प्रोसेस में एक ज़रूरी कदम यह पक्का करना है कि सभी ज़रूरी RRB ग्रुप D डॉक्यूमेंट्स सही तरीके से तैयार करके जमा किए गए हैं। डॉक्यूमेंटेशन में गलतियों की वजह से डिसक्वालिफिकेशन हो सकता है, इसलिए शुरू से ही पूरी तैयारी करना ज़रूरी है।
.Railway RRB Group D के काम ?
RRB group D के आवश्यक कार्य होते है जो इस प्रकार है RRB Group D के (लेवल-1) में कर्मचारी भारतीय रेलवे के सुचारू और सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मुख्य कामों में ट्रैक रखरखाव (गैंगमैन/ट्रैकमैन), ट्रेनों और कोचों की सफाई, तकनीकी कार्यों में सहायता (हेल्पर), सिग्नल और पॉइंट्समैन के काम शामिल हैं।
इसमें पटरियों का रखरखाव, निरीक्षण, छोटी-मोटी मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करना।कोच, वैगन और इंजन साफ-सफाई, मरम्मत और तकनीकी सहायकी करना।
स्टेशन यार्ड में ट्रेनों के सुचारू आवागमन के लिए पॉइंट्स बदलना, जो झंडी या सिग्नल दिखाना।रेलवे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करना, स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखना और अन्य परिचालन संबंधी सहायक कार्य। आदि इनके कुछ प्रमुख कार्य होते है जो रेलवे group D के कर्मचारियों से करवाए जाते है।
.Railway RRB Group D के वेकेंसी डेट?

RRB group D 2025 के फॉर्म जनवरी 2025 में जारी हुए थे, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 1 मार्च 2025 (विस्तारित) तक चली थी, और परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी, जो 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है।रेलवे ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती परीक्षा अब 1 जनवरी के बजाय 8 जनवरी से शुरू होंगी।
नई एग्जाम डेट इस तरह हैं- 8 और 9 जनवरी 2026, और 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026। तथा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा।RRB ग्रुप डी 2025 के लिए पासिंग मार्क्स (न्यूनतम योग्यता अंक) सामान्य वर्ग के लिए 40%, और ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 30% हैं;
हालाँकि, वास्तविक कट-ऑफ (जो जोन और परीक्षा के कठिनाई स्तर पर निर्भर करती है) काफी अधिक होती है, जिसमें सामान्य के लिए 70+ और आरक्षित श्रेणियों के लिए 60+ अंक सुरक्षित माने जाते हैं, क्योंकि यह सिर्फ पासिंग मार्क्स नहीं बल्कि नॉर्मलाइजेशन के बाद का फाइनल स्कोर होता है।
.Raliway group D की उपलब्धियां:-
आइए जानते हैं रेलवे की कुछ उपलब्धियां जो इस प्रकार है जैसे RRB Group D भर्ती भारतीय रेलवे में सबसे बड़े स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में से एक है।
जिसके माध्यम से हजारों उम्मीदवारों को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी) ग्रुप डी के विभिन्न तकनीकी और ग्राउंड-लेवल कार्यों पर नियुक्त किया जाता है Group D के अंतर्गत आने वाले सभी पद ज़मीनी स्तर पर रेलवे के संचालन, रखरखाव, सफाई, ट्रैक देख-रेख, स्टेशन संचालन और सुरक्षा से जुड़े होते हैं।
तथा इनकी उपलब्धियों में सुचारू परिचालन, बेहतर बुनियादी ढांचा, उन्नत सुरक्षा, स्वच्छता, और समय पर रखरखाव शामिल है, जो रेलवे को सुचारू बनाते हैं। ग्रुप डी कर्मचारी ज़मीनी स्तर पर काम करके रेल नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम करते हैं।भारतीय रेलवे में लेवल-1 के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है।
जिसमें ट्रैक मेंटेनर, खलासी, और हेल्पर जैसे तकनीकी व परिचालन पद शामिल हैं इसमें शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 (ग्रेड पे ₹1800) होता है। भत्तों (DA, HRA, TA) को मिलाकर कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह होती है, जो शहर और कार्यभार पर निर्भर करती है।
.Conclusion:-

RRB group D एक अच्छे नौकरी और सकरी स्तर पर काम करने वाली एक अच्छा स्कोप भी देती है इसमें चयनित उम्मीदवार रेलवे ट्रैक की देखभाल, स्टेशन पर सहायक कार्य, मशीनों की मरम्मत में सहायता, और ट्रेन संचालन को सुरक्षित व सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उदाहरण के लिए, ट्रैक मेंटेनर रेलवे ट्रैक की जांच, मरम्मत और फिटनेस सुनिश्चित करता है ताकि ट्रेनें सुरक्षित रूप से चल सकें।
और बहुत सारे काम रेलवे से संबंधित करते है और है हम आपको एक जरूरी सलाह देते है यदि आप बेहतर सैलरी, ऑफिस/टेक्निकल जॉब और तेज प्रमोशन चाहते हैं तो ग्रुप C बेहतर है, जबकि कम योग्यता में जल्दी सरकारी नौकरी और फील्ड वर्क के लिए ग्रुप D उपयुक्त माना जाता है।rrbgroupd.com




