google.com, pub-1396633513571951, DIRECT, f08c47fec0942fa0

CJP Sansad March: जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; मनीष सिसोदिया और प्रकाश राज भी शामिल

CJP Protest Match

CJP Protest March Today: जैसा कि खबरें आ रही थीं कि आज CJP (Citizens for Justice and Peace) जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च करने वाली है। यह पैदल मार्च 20 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला था, लेकिन सुरक्षा इंतजामों के कारण अभी तक जंतर-मंतर से पैदल मार्च नहीं निकल पाया है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर छावनी में तब्दील

दिल्ली पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने की वजह से वो इस पैदल मार्च की अनुमति नहीं देंगे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं:

  • भारी सुरक्षा बल: जंतर-मंतर के चारों तरफ दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के लगभग 5 से 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं।
  • कड़ी बैरिकेडिंग: प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पूरे इलाके को बैरिकेड्स से सील कर दिया गया है।

पुलिस की तैयारी पर उठे सवाल

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश भर से लोग 19 जुलाई से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोकने के व्यापक इंतजाम किए हैं।

व्यंग्य और जनता की राय: प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस ने मार्च रोकने के लिए जितनी भारी तैयारी और इंतजाम किए हैं, वैसा इंतजाम अगर सरकार ने Exam (परीक्षाओं) के समय (पेपर लीक रोकने के लिए) किया होता, तो आज जंतर-मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च की नौबत ही नहीं आती।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज की खबर

ताजा अपडेट के मुताबिक, जब प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद (Parliament House) की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, तब पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई है और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। संसद को 3:00 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। और सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया है। और सभी प्रदर्शनकारियों को वहा से हटाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जरा भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। काफी लोगों को पुलिस द्वारा बसों मे भरकर कई सारे थानों मे भेजे जा रहें है।

CJP Sansad March में शामिल हुए कई बड़े नाम

CJP के इस बड़े विरोध प्रदर्शन को विपक्ष और कई मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है। इस पैदल मार्च में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:

  • मनीष सिसोदिया (दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री)
  • प्रकाश राज (मशहूर अभिनेता)
  • चंद्रशेखर आज़ाद (भीम आर्मी प्रमुख)
  • कीर्ति आज़ाद (TMC नेता)
  • महुआ ओझा (TMC नेता)
  • स्वरा भास्कर (अभिनेत्री)

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

इस बड़े आंदोलन के बाद अब राजनीतिक गलियारों में कई बड़े सवाल तैर रहे हैं:

  1. क्या यह पैदल मार्च अपने मकसद में सफल हो पाएगा?
  2. क्या दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को संसद तक पहुंचने की इजाजत देगी?
  3. सबसे बड़ा सवाल— क्या छात्रों और विपक्ष के भारी दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे?

इस प्रदर्शन और संसद मार्च से जुड़ी हर Live Update के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें – Suzuki Burgman Street 125 2026 best Feature and Safety

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn