google.com, pub-1396633513571951, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Skyroot Aerospace ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान

Skyroot Aerospace

भारत ने अंतरिक्ष (Space) क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बाद, अब भारत की प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी Skyroot Aerospace ने भी एक अभूतपूर्व कारनामा कर दिखाया है। कंपनी ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है।

18 जुलाई 2026 को Skyroot Aerospace ने अपने रॉकेट विक्रम-1 (Vikram-1) के जरिए उपग्रह (Satellite) को सफलतापूर्वक पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में स्थापित कर दिया। इस सफलता के साथ ही, अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाली निजी कंपनियों की सूची में भारत, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

Skyroot Aerospace क्या है?

Skyroot Aerospace भारत की एक प्रमुख प्राइवेट स्पेस-टेक स्टार्टअप कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 2018 में ISRO के दो पूर्व वैज्ञानिकों—पवन कुमार चंदना (संस्थापक) और नागा भरत डाका (सह-संस्थापक) द्वारा की गई थी।

  • मुख्यालय (Headquarters): हैदराबाद, तेलंगाना
  • स्थापना: 2018
  • क्षेत्र: एयरोस्पेस और सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल डेवलपमेंट

Skyroot Aerospace की प्रमुख उपलब्धियां

Skyroot Aerospace ने बहुत ही कम समय में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं:

1. भारत की पहली Space-Tech Unicorn

7 मई 2026 को Skyroot Aerospace भारत की पहली Space-Tech Unicorn कंपनी बन गई। वर्तमान में कंपनी का कुल मूल्यांकन (Valuation) 1.1 बिलियन डॉलर हो चुका है।

2. 3D Printed इंजन टेक्नोलॉजी

Skyroot Aerospace ने रॉकेट इंजन निर्माण में उन्नत 3D Printing Technology का सफल उपयोग किया है:

  • लागत और समय की बचत: 3D प्रिंटिंग के उपयोग से निर्माण समय और लागत में 95% तक की कमी आई है।
  • बेहतर मजबूती: इस तकनीक से बने इंजन अधिक मजबूत, कम पुर्जों वाले और अत्यधिक सहनशील होते हैं।
  • प्रमुख उदाहरण: इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण धवन-II (Dhawan-II) इंजन और विक्रम-1 का लिक्विड इंजन है।

कौन हैं Skyroot Aerospace के संस्थापक?

Skyroot Aerospace की नींव रखने वाले दोनों वैज्ञानिक उच्च शिक्षित और ISRO में कार्य करने का अनुभव रखते हैं:

  • पवन कुमार चंदना (संस्थापक): मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
  • नागा भरत डाका (सह-संस्थापक): हैदराबाद, तेलंगाना के निवासी हैं।

दोनों ने IIT खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2012 में ISRO से जुड़े। 2018 में ISRO छोड़ने के बाद दोनों ने मिलकर Skyroot Aerospace की शुरुआत की।

भारत की अन्य प्रमुख Private Space-Tech कंपनियां

Skyroot Aerospace के अलावा भारत में कई अन्य प्राइवेट कंपनियां भी स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही हैं:

  • Agnikul Cosmos
  • Dhruva Space
  • Ananth Technologies
  • Tata Advanced Systems Limited
  • Godrej Aerospace
  • Mahindra Aerostructures

इसे भी पढे –Samsung galaxy A57 5G ₹45,990 best phone with great features

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn